फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रामलीला में सीता हरण और राम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बानपुर। किले मैदान में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में सीता हरण, शबरी प्रेम और राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। माता शबरी के जूठे बेर खाने वाले प्रसंग ने सच्ची भक्ति और समर्पण का संदेश दिया, जबकि राम-सुग्रीव मिलन ने आपसी विश्वास व सहयोग की भावना को मजबूती दी। मंचन के दौरान यश प्रताप ने भगवान राम, रुद्र प्रताप ने लक्ष्मण और कार्तिकेय ने माता सीता की भूमिका निभाई। इसके अलावा अतुल रावत ने हनुमान, मनोज पुष्पकर ने रावण और लखन चौरसिया ने मारीच सहित अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें