फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन निवासी एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम जमुनियां निवासी भूरे (40) पुत्र कल्यान बुनकर सोमवार को घर पर अकेला था। परिजन मजदूरी के लिए फसल की कटाई पर गए थे। इसी दौरान कमरा में जाकर लकड़ी की बल्ली पर कपड़ा की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को परिजन जब मजदूरी से लौटे तो भूरे को फांसी पर लटका पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई नरेंद्र ने बताया कि मृतक भूरे बीते लगभग दस वर्ष पहले दिमागी बीमारी से ग्रसित हो गया था। तीन वर्ष से दर्द से अधिक परेशान था। दर्द से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था, जिसके दो पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें