फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत कस्बा में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कस्बा मड़ावरा निवासी कमलेश साहू (32) पुत्र अर्जुन अपने पिता से अलग कुछ दूरी पर बने दूसरे मकान में रहता था। मंगलवार देर शाम को वह घर पहुंचा और पत्नी के झगड़ा करने लगा। इस पर पत्नी अपने सास - ससुर के पास दूसरे मकान में चली गई और कमलेश घर में अकेला रह गया। अगले दिन सुबह कमलेश के पिता जब उसके घर पहुंचे, तो उनका पुत्र कमलेश कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मृतक के पिता अर्जुन साहू व मृतक की पत्नी ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें