ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम ऐरा निवासी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम ऐरा निवासी सरमन पटेल (37 वर्ष) पुत्र श्रीराम पटेल बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद जाखलौन पुलिस को गांव के पास से निकली रेल पटरियों रेलवे क्रॉसिंग के पास सरमन पटेल का शव क्षतविक्षत हालत में मिला और परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।