तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम झरर में एक छुट्टा जानवर के हमले में वृद्धा घायल हो गई। उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में छुट्टा जानवरों का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि जिला प्रशासन इसको लेकर सख्ती बरत रहा है। शाम होते ही झांसी राजमार्ग पर ग्राम असऊपुरा, तेरई फाटक, टेकरी आदि गांवों और नगर के माताटीला तिराहा, पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर छुट्टा जानवर झुंड के रूप में जमा हो जाते हैं, जिससे इन मार्गों पर पैदल चलने में भी भय रहता है। बुधवार को ग्राम झरर निवासी रतिराम की पत्नी सुखवती (55) अपने खेत से घर जा रही थी, रास्ते में एक छुटटा जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां से मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।