फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बांध में कूदने वाले दीपक की जेब से मिला था पत्र

Mon, 02 Oct 2023 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्र में झूठे मुकदमे में परेशान करने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। गोविंद सागर बांध में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक दीपक निरंजन के मामले में नया मोड आ गया है। मृतक की जेब से एक पत्र मिला था, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
थाना जाखलौन के ग्राम मैरतीकलां हाल शहर के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय निवासी दीपक निरंजन 25 सितंबर की रात को गोविंद सागर बांध में कूद गया था। 48 घंटे बाद बांध से शव बरामद हुआ था। उसकी जेब से एक डीएम-एसपी को संबोधित पत्र मिला था जोकि पानी में गल चुका था। इस पत्र में दीपक ने आत्महत्या करने की वजह और बच्चों से बिछड़ने का दर्द लिखा था।
विज्ञापन

साथ में उसके खिलाफ गांव के एक व्यक्ति द्वारा 19 सितंबर की घटना बताकर थाना जाखलौन में झूठा मुकदमा दर्ज करा देने से परेशान होने की बात कही । पत्र में उसने अपने पुत्र से पढ़-लिखकर अच्छा इंसान बनने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस अब इस पत्र की गहनता से जांच करने में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पत्र सील कर दिया गया था। इस पत्र की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें