ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी एक युवक ने खेत पर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर देवासी राजकुमार (35) पुत्र पूरन शनिवार की शाम को खेत पर गया था। जहां उसने संदिग्ध हालात में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। रात को करीब आठ बजे जब उसका बेटा राज ग्राम चंदेरा स्थित खेत पर पहुंचा तो वहां खेत में उसका पिता पेड़ पर फांसी फंदे पर लटक रहा था। यह देख उसने किसी तरह से पिता को फांसी के फंदे से उतारा और जीवित होने की आस में उन्हें अपने एक साथी की मदद से बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने उसका मेमो कोतवाली पुलिस को भेज दिया है। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपूरा निवासी दीपमाला (25) पुत्री स्वर्गीय दिलीप ने शनिवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में ही फांसी के फंदे पर लटक गई। यह देख परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।