फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: ललितपुर में किसान ने फांसी लगाकर जान दी, कर्ज के चलते खुदकुशी करने की आशंका

Thu, 06 Oct 2022 12:45 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में एक किसान ने घर के पीछे ही कुछ दूरी पर गुंज के पेड़ पर तौलिया से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। आशंका है कि कर्जा होने के चलते किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना बार अंतर्गत ग्राम बरखिरिया में एक किसान ने अपने ही खेत में गुंज के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बार क्षेत्र के ग्राम बरखिरिया निवासी अनिल अहिरवार (27) पुत्र ग्यासी बुधवार सुबह अपने खेत पर ही था। सुबह करीब दस बजे वह बाजार गया और सब्जी लेकर घर देकर चला गया। इसके बाद वह घर से पीछे के रास्ते से कहीं चला गया और घर के पीछे ही कुछ दूरी पर गुंज के पेड़ पर तौलिया से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।

दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे जब उसके बच्चे देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौटे और घर के पीछे गए तो उन्होंने उसे पेड़ पर लटका देखा। वह बाहर की ओर भागे और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भतीजे चंद्रेश ने बताया कि चाचा के नाम एक एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेती करते थे और वह कर्जा चुकाने की बात करते रहते थे। उसे आशंका है कि कर्जा होने के चलते उसके चाचा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। एक बेटा और एक बेटी है, जबकि वह पांच भाई व एक बहन में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें