फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत जमुनिया रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। थाना जाखलौन के ग्राम सगौरिया निवासी हल्कू (35) पुत्र स्व. कुंदनलाल बुधवार की देर शाम को रिश्तेदार आने के कारण वह ग्राम जाखलौन में सामान लेने गया था। जाखलौन से सामान लेकर वह गांव के लिए रवाना हुआ, अभी वह जमुनिया रोड स्थित चौबे की तलैया के खेत के पास ही पहुंचा था कि जमुनिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर अचेत हो गया, जबकि साथ में उसका भाई भी गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हल्कू को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटे भाई कमलेश का इलाज उपचार किया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हल्कू पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था, जबकि उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें