ललितपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक रामबाबू विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। जिसमें 15000 एवं 16,000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के चयन, वेतनमान निर्धारण, पूर्व के चयन वेतनमान निर्धारण जो किसी भी कारण से नहीं हो पाए की बात रखी गई। इसके साथ अन्य समस्याओं को भी बताया गया। बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं का जल्द-से-जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद