फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोआश्रय केंद्र में एक गाय मिली बीमार, उपचार के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने शनिवार की शाम गोआश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। उपजिलाधिकारी ने सबसे पहले वहां जानवरों के लिए रखे भूसा, खली और अन्य सामग्री की जानकारी ली। सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में मिली। इसके अलावा जानवर के ठंड से बचाव के इंतजाम भी ठीक मिले। उन्होंने बताया कि गोआश्रय केंद्र में 600 गोवंश थे। इसमें एक गाय बीमार बताई गई, जिसके उपचार के लिए पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशत किया गया है। गो आश्रय केंद्र में ठंड से बचाव के लिए रात में दो स्थानों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें