ललितपुर। लाखों में एक अभियान कार्यक्रम की शुरूआत नगर क्षेत्र में हो गई है। मंगलवार को बीटीसी प्रशिक्षुुओं के सहयोग से कैंपेन की शुरुआत की गई।
प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर में असर संस्था ने कैंपेन शुरू किया। इसमें बच्चों को कहानी पढ़ने के लिए कहा गया। स्कूल में मौजूद 45 में 25 बच्चे ही असर की कहानी पढ़ सके। इसके पश्चात बीटीसी प्रशिक्षुओं ने अभिभावकों व शिक्षकों की बैठक बुलाई। इस दौरान बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर सहमति बनी। यह कैंपेन जिले के 150 ग्रामों में चलाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने अभिभावकों को प्रचार सामग्री भी वितरित की।