ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत वंशीपुरा निवासी एक व्यक्ति की बाइक जिला अस्पताल के गेट से चोरी हो गई। मोहल्ला वंशीपुरा निवासी रामकिशोर पुत्र मूलचंद कुशवाहा ने सिविल लाइन चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 दिसंबर को शाम करीब 6.45 बजे जिला अस्पताल के गेट के सामने अपनी बाइक खड़ी कर रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल में चला गया। लौटकर आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की मांग की है।