फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से परेशान हैं लोग

Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड की केबल के पाइप बाबा सदनशाह की मजार के पास स्थित पुलिया के ंनीचे से डाल देने से जल निकासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व उप जिलाधिकारी सदर आर एस वर्मा को दिए गए शिकायती पत्र में मुहल्लेवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 10 सदनशाह गेट के पास बनी पुलिया में बीएसएनएल की आधा दर्जन मोटी केबलें पड़ी हुईं हैं, इससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही हैं। जलनिकासी बाधित होने की वजह से बारिश के दौरान कई गलियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वर्षों से जारी इस समस्या के कारण सदनशाह तिराहे से लेकर मस्जिद की ओर भी जलभराव होता है। दो दिन से हो रही बारिश से नमाजियों का निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से मुहल्लेवासियों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। मुहल्लेवासियों ने कहा कि इन मोटी केबलों को निकालकर पुलिया से अलग किया जाए, जिससे समस्या का समाधान हो सके। प्रार्थनापत्र पर रफीक कुरैशी, अताउर रहमान, साकिर अली, कदीर खां, हाजी राजू, हाजी कदीर, मोहसिन खान, सगीर खान धौर्रा, बंटी, वहीद खां, सोहिब खान, जाहिद मंसूरी, रिजवान, रियाज खां, शहनवाज खां, इमरान खां, सद्दू खां, पप्पू मिस्त्री सहित अन्य मुहल्लेवासियों के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें