ललितपुर (झांसी)। जखौरा व बिजरौठा रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1059 के निकट शुक्रवार की रात एक इराकी नागरिक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन से ईराक निवासी अब्दुल्ला भापर हजरत निजामुद्दीन जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ यह हादसा हो गया। रेल पटरी पर शव के पास उसका पासपोर्ट व एक सिगरेट की डिब्बी मिली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब्दुल्ला सिगरेट पीने के लिए ट्रेन के गेट पर खड़ा हुआ होगा, इसी दौरान जर्क लगने से वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। 1