फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत खूब: चोर को छोड़ गृहस्वामी को किया बंद

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नईबस्ती क्षेत्र में चोरी के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को छोड़ गृहस्वामी के पुत्र को शांतिभंग की धाराओं में बंद कर दिया।
विज्ञापन

नईबस्ती निवासी श्रीबाई पत्नी नंदलाल का कहना है कि रविवार की रात एक युवक उसके घर में चोरी के इरादे से घुस आया। खटपट की आहट पाकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने युवक को दबोच लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी गई, जिस पर कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर थाने ले आए, कुछ ही देर में आरोपी को छोड़ दिया गया तथा गृहस्वामी के पुत्र धनीराम को पकड़कर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर दी गई। भुक्तभोगी महिला ने पुलिस के अफसरों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, कोतवाली पुलिस ने चोरी के प्रयास के आरोपों को खारिज करते हुए इसे महज मारपीट का मामला करार दिया है। पुलिस का कहना है कि गृहस्वामी के पुत्र ने उक्त युवक के साथ मारपीट कर दी थी, जिसके चलते उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें