फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात दिन में 9855 बच्चे पहुंचे स्कूल

Fri, 07 Apr 2023 11:48 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में छह से 14 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक 9855 बच्चे दाखिला ले चुके हैं। नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 1354 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शासन ने 6 से 14 वर्ष के ऐसे बच्चों को पुन: स्कूल में दाखिला दिलाकर पढ़ाई कराने के लिए स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की है। जिसके तहत गांव से लेकर शहरों के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बच्चे रैली निकाल रहे और लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए जागरुक कर रहे हैं।
एक अप्रैल से चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार तक 9855 बच्चों को नवीन प्रवेश दिलाया जा चुका है। इन नवीन प्रवेश करने वाले बच्चों का सरकारी स्कूल में स्वागत करने के लिए प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। प्रथम चरण में पांच मई तक बच्चों का चिह्नीकरण और उम्र के अनुसार कक्षा में नामांकन किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में ईंट भट्टा, खदानों में मौसमी पलायन करने वाले परिवारों के बच्चों का चिह्नीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में स्कूल चलो अभियान के तहत अभी तक 9855 छात्रों का नवीन प्रवेश किया जा चुका है। इस अभियान के तहत सभी परिषदीय स्कूलों में जागरुकता रैली और गोष्ठी आयोजित की जा रही है। साथ में प्रवेश उत्सव भी स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें