फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूने लिए। इस दौरान 96 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। लॉकडाउन के एक माह बाद भी महानगरों से मजदूरों के वापस गांव लौटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस समय इंदौर, कानपुर, दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से लोगों का आना जारी है। शासन के निर्देश पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए 123 मजदूरों को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने क्वांरटीन सेंटर में रखा गया है। ग्राम भदौना में आए लगभग तीन दर्जन से अधिक मजदूरों को महेंद्र सिंह महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रोका गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आश्रम पद्धति विद्यालय में ठहरे मजदूरों में से 96 मजदूरों के जांच के लिए नमूने लिए। इस मौके पर धीरज कुमार, नीलेश सिह, पंकज शर्मा, हिमांशु मिश्रा आदि प्रमुख रहे। ---------------------- सोमवार को दस मजदूरों के नमूने लिए गए थे। मंगलवार को 96 मजदूरों के नमूने लिए गए हैं। शेष मजदूरों के नमूने बुुधवार या बृहस्पतिवार को ले लिए जाएंगे। - डा. आरके सोनी, नोडल अधिकारी ------------------------ तालबेहट में सतर्कता बढ़ी झांसी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद नगर एवं आसपास के गांवों के लोगों में सतर्कता देखी जा रही है। लोगों ने अब स्वयं अपने को सुरक्षित करने की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। अब गांव- गांव में लोग बाहर से आने वालों की सूचना प्रशासन को देने लगे हैं। बताते चलें कि तालबेहट का अधिकांश व्यापार झांसी से होता है और यहां के लोग खरीदारी के लिए झांसी आते- जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें