सम्मेलन में वैवाहिक कार्यक्रमों का पूजन करते वर-वधू
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में 92 जोड़ों ने एक- दूसरे का दामन थाम लिया।
जेटीसी ग्राउंड पर शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा नेता चंद्रशेखर पंथ और तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि सभी पात्रों को मुख्यमंत्री की योजना का लाभ लेना चाहिए। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि यह योजना गरीब व्यक्तियों के लिए चलायी जा रही है। प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में कुल 92 जोड़ों का विवाह पूरी समरसता के साथ संपन्न कराया गया। इसमें 86 जोड़े हिंदू व छह जोड़े मुस्लिम समुदाय के रहे। सभी ने जीवन भर साथ रहने की कसम ली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, खंड विकास अधिकारी बिरधा व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।