आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त करें
ललितपुर। भारतीय कल्याण महासभा ने नगर स्थानीय निकाय में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री/अध्यक्ष राष्ट्रीय कर्मचारी आयोग को ज्ञापन सौंपा। पत्र में बताया कि ललितपुर नगर निकाय में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारी की मांगें व समस्याएं हैं, जिनका निराकरण किया जाए। प्रमुख मांगों में बताया कि आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन शासनादेश के तहत बैंक खाते से दिलाया जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों को विनियमित किया जाए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त किया जाए। इससे कर्मचारियों का आर्थिक व मानसिक शोषण रोका जा सके। संविदा कर्मी व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति जीवन बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईपीएफईएसआईसी आदि जमा किया जाए। आदि अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।