फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमिततांए करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनियां निवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने के आरोप को लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में आवास योजना के पात्रता की सूची में 12 लोगों का चयन किया गया था। लेकिन बाद में ग्राम के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्रों का चयन कर दिया गया। रुपये लेकर अपात्रों के आवास का निर्माण कराया जा रहा है। अपात्रों ने पुराने आवासों की पुताई कर नए आवास दिखाए हैं। साथ आवास निर्माण की राशि का भुगतान करा लिया है। जबकि आवासों का कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने जांच कराए जाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रकाश, महेंद्र, रामदास के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें