अपना देश भी साफ हो, इसमें हम सबका हाथ हो
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पनारी में सक्रिय स्वच्छता कार्यक्रम मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सूफिया ने हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया। रैली टपरियन बस्ती से ग्राम पनारी पहुंची जहां ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता से होने वाले शारीरिक लाभों और गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं ने इस जागरूकता रैली में ग्रामीणों को जगरूक करने के लिए स्वच्छता के जन-जन ने ठाना है- देश को स्वच्छ बनाना है, स्वच्छता अपनाओं स्वच्छता अपनाओ - अपने घर को सुंदर बनाओ, अपना देश भी साफ हो- इसमें हम सबका हाथ हो, सभी लोग करो गुणगान, -गंदगी से होगा सबको नुक्सान, हर व्यक्ति की यही पुकार-स्वच्छ देश हो अपना यार, गांधी जी का था यही इरादा- स्वच्छ देश हो हमारा आदि नारे लगाकर समस्त ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति संकल्पित किया। इस अवसर पर डा. निरंजना चौबे, दीपिका जैन, अनिष्का नायक, आकांक्षा दुबे, प्रवेश यादव, प्रीति शुक्ला, दिव्या तिवारी, साधना नागल, विभा ताम्रकार, वंदना, पूजा झा, संध्या राजपूत, दिव्य मेहरा, नीलम राजपूत, तृप्ती दूबे, भूपेन्द्र सिंह, राघवेंद्र सिंह यादव, जगत झा, पंकज सेन, आशीष राजपूत, मुजफ्फर अली, कल्याण सिंह, राकेश वर्मा, रामसहाय, बालकिसन विमला अहिरवार आदि उपस्थित रहे।