फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सप्ताह लगेगी स्वच्छता की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
हर सप्ताह लगेगी स्वच्छता की क्लास
विज्ञापन

ललितपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान के तहत एक अनोखी पहल शुरू की है। विद्यालय में हर सप्ताह के बुधवार को अंतिम दो वादन में छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या पूनम मलिक ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को समस्त कक्षाओं में दो वादन में छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कक्षाध्यापिकाओं द्वारा स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा स्वच्छता के प्रति गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इस शुभारंभ बुधवार से हो भी गया है, इस दौरान बच्चों को गंदगी से होने वाली संक्रामक बीमारियों के बारे में बताया और स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत अपने कक्षाओं में सफाई अभियान चलाकर किया गया। उन्होंने बताया कि इससे स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। गौरतलब है इसी जीजीआईसी विद्यालय ने स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर उच्चतम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें