फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

890 लीटर अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग थाना व चौकी क्षेत्रों में छापामारी कर कुल 890 लीटर अवैध शराब बरामद कर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली के राजघाट चौकी इंचार्ज कृष्ण पाल सरोज ने राजघाट में छापामारी कर राजघाट निवासी साढ़ूमल पुत्र मुन्नालाल अहिरवार को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक प्रेम सिंह ने मसौरा बैरियर के पास छापामारी कर मसौराकलां निवासी प्रदीप साहू पुत्र रामस्वरुप को सौ लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा बीते रोज बुधवार को मऊमाफी में छापामारी कर ग्राम मैलवारा निवासी मोहन पुत्र स्व.रामलाल लुहार को चार सौ लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक संदीप कुमार सेंगर की तहरीर पर मैलवाराखुर्द निवासी सुरेश अहिरवार पुत्र कन्हैया तीन सौ लीटर अवैध कच्ची शराब एवं किशोरी अहिरवार पुत्र जगन को ग्राम मऊमाफी से ही 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें