ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में 26 से 28 अक्तूबर के मध्य तेलंगाना हैदराबाद में होने वाले महाधिवेशन में प्रतिभाग करने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रामप्रताप परमार व सह संयोजक जिलाध्यक्ष गौरव गौतम को बनाया गया है। बैठक में अभिषेक साहू, सुबोध रावत, रामनरेश निरंजन, राजीव वाजपेई, धर्मेंद्र यादव, ध्रुव सिंह सिसौदिया, मोहित सोनी, विजय राजपूत, अभिमन्यु लोधी, देवेंद्र कुशवाहा, राज झा, रूपेश साहू, अरूण नायक, जितेंद्र चौरसिया, दीपक तिवारी, पार्थ चौबे, गौरव कौशिक, गौरव चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री गजेंद्र राजपूत ने किया।