फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैडो देगा बालिकाओं को सुरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सैडो देगा बालिकाओं को सुरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन

ललितपुर। सोसायटी फॉर लीगल एंड एजुकेशन राईट्स ग्रुप द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। निदेशक प्रीति शुक्ला ने कहा कि आज अपराधियों के निशाने पर मासूम अबोध बालिकाएं आ गई हैं। हमें खुद ही इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी। कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब अखबार की पन्ने यौन शोषण, बलात्कार, गैंगरेप, हत्या से भरे न हों। स्थिति और भी गंभीर इसलिए है कि अपराधियों के निशाने पर घरों की मासूम अबोध बच्चियां हैं। हाल ही में जिले में भी बच्चियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पांच दिवसीय सैडों पॉवर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित जूनियर हाइस्कूल में किया गया। जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स व उपयोगी जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षिका राखी शुभ रत्नाकर ने सेल्फ डिफेंस के विभिन्न गुर सिखाए और उन्होंने बताया कि अपनी रक्षा के लिए शरीर मजबूत होना चाहिए। इसलिए व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें