फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साग सब्जी पौधशाला प्रबंधन का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
साग सब्जी पौधशाला प्रबंधन का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

ललितपुर। पीएनबी आरसेटी द्वारा आयोजित साग सब्जी पौधशाला प्रबंधन और सब्जी उत्पादन का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समाप्त होने पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। स्टेट डायरेक्टर आरसेटी जेपी आर्या ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साग सब्जी उत्पादन एक लाभकारी फसल है, जिसमें महिलाएं प्रशिक्षण लेकर नई तकनीक से सब्जी उत्पादन कर अपनी आमदनी भी बढ़ा सकती हैं। यदि उनका आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है तो बैंक भी उनके साथ है और इस कार्य के लिए बैंक द्वारा मदद दी जाएगी। एसडीआर आर्या ने कहा कि नई तकनीक से सब्जी उत्पादन के साथ फलों का भी उत्पादन करें, इसमें जैविक खाद का प्रयोग करें, जिससे आमदनी में वृद्धि हो और वह एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ें। उन्होंने आरसेटी निदेशक एसएन मंडल और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि दूर दराज क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को आरसेटी संस्थान से दूरी होने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सक्षम बनाना सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इन हादसे फैकल्टी विनोद शर्मा ने किया। इस मौके पर फैकल्टी रुपेंद्र श्रीवास्तव, कार्यालय सहायक नंद किशोर, सुनील कुमार व अटैंडर राजीव रैकवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें