फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण: मतदाता बनना एवं मतदान करना हम सब कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता बनना और मतदान करना हम सब कर्तव्य
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद स्तरीय मतदाता रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता बनना और मतदान करना एक अनिवार्य हम सब कर्तव्य है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के संविधान में भारतवासियों का मतदाता बनने का एवं मतदान करने का न केवल अधिकार प्राप्त है। लोकतंत्र की सफलता इसी पर निर्भर है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि युवा देश के भविष्य का दर्पण होता है। जो छात्र/छात्राएं 1 जनवरी 19 को 18 वर्ष के हो रहे हैं। वह निर्वाचक नामावली में अपने नाम जुड़वाने हेतु प्रारूप-6 भरकर इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हों, वे सभी महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित परिचय पत्र की फोटोप्रति एवं 02 फोटोग्राफ सहित भारत निर्वाचन आयोग का प्रारूप-6 भरकर जमा करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने सभी छात्र/छात्राओं को स्वयं मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने मतदाता और मतदान के महत्व को निरूपित करते हुए लोकतंत्र में इसकी शक्ति की व्याख्या करते हुए मतदाता बनने के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि मतदाता रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण कार्यक्रम के प्रति हमारा जनपद सदैव अग्रणीय रहा है। इसी का परिणाम है कि आम चुनावों में हमारा जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। एक वोट से देश की दिशा व दशा बदल सकती है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रभात दीक्षित, प्रबन्धक प्रदीप चौबे, डॉ. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा, तहसीलदार, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि उपस्थित रहे। संचालन संयोजक डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें