फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बच्चों को पढ़ाया पत्र लेखन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में बच्चों को पढ़ाया पत्र लेखन का पाठ
विज्ञापन

आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन महर्रा-ललितपुर में पत्र लेखन कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
ग्राम महर्रा में संचालित आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में पत्र लेखन कार्यशाला का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार जैन द्वारा मां सरस्वती के चित्र को माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रवक्ता राकेश कटरा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पत्र लेखन वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। पत्र लेखन की शैली प्रभावी व स्तर सम्मिलित होनी चाहिए। उन्होंने पत्र लेखन की विविध शैलियों व्याकरण व प्रारूप के बारे में बताया। इस क्रम में प्रवक्ता अश्वनी जैन ने पत्र लेखन में बर्तनी शुद्धि पर चर्चा की और वर्तनी प्रयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने पावर प्वांइट की सहायता से विभिन्न प्रकार के पत्रों को लिखना सिखाया। इसमें लेखन के विभिन्न प्रकार जैसे प्रार्थना पत्र, आमंत्रण पत्र, व्यक्तिगत पत्र, नियुक्ति पत्र और बधाई पत्र आदि के विविध स्वरूपों के बारे में बताया है। इसमें बारीकी से संशोधन विषय श्रंखला और मुख्य भाव पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षार्थियों को नौकरी, आवश्यकता के लिए प्रार्थना पत्र लिखने के सरल तरीके बताए व पावर प्वाइंट द्वारा नमूना प्रार्थना पत्र भी सम्मिलित किए। कार्यशाला में मुख्य रूप से रोहित जैन, विनीता राव, निधि जैन, मनीषा साहू, प्रीती लक्ष्कार, रंजना नामदेव, रजनी राय, अमरेंद्र लाल, राजेश वर्मा, संजय शर्मा, अनूप सिंहा, आदित्य प्रकाश राव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें