फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगे रोक
विज्ञापन

ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक में डोल ग्यारस के दिन बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। कार्यवाहक अध्यक्ष श्यामाकांत चोबे ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि शहर से लगभग 55 मंदिरों के विमान सुम्मेरा तालाब पर विहार के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान वैदिक विद्धत परिषद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से तय मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, सदर कांटे से नदी पुल तक यातायात व्यवस्था बनाने एवं दोपहर दो बजे से देर रात तक बड़े वाहनों पर पूर्णत: रोक लगाने की मांग की है। बैठक में राजेश दुबे, अमित तिवारी, भरत रिछारिया, रत्नेश तिवारी, हरिमोहन चौरसिया, हरविंदर सलूजा, राजीव हुंडैत, जगदीश पाठक, रमेश रावत, शिवकुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, धर्मेंद्र चौबे, राजेंद्र ताम्रकार, चंद्रशेखर राठौर आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री डा. प्रबल सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें