जिले को जेल नहीं रोजगार चाहिए: हरीश कपूर टीटू
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर के नेतृत्व में कंपनी बाग में धरना-प्रदर्शन किया। सेना प्रमुख ने बुढ़वार रोड पर प्रदेश की सबसे बड़ी जेल निर्माण का तीव्र विरोध करते हुए कहा कि जिले को जेल नहीं उद्योग धंधे, रोजगार शिक्षा की सौगात दी जाए। यदि जेल का निर्माण किया गया तो बुंदेलखंड विकास सेना तीव्र विरोध करेगी और इस निर्माण को बंद करने के लिए करो या मरो की नीति अपनाएगी। सेना प्रमुख ने कहा कि यह जेल बनकर तैयार होगी तो प्रदेेश के कुख्यात अपराधी माफिया और दुर्दांत अपराधियों को यहां रखा जाएगा। इन अपराधियों की वजह से और इनके गुर्गों की आमद से शांति प्रिय जिला में अपराध तेजी से बढ़ेगा। सेना ने मांग की है कि शांतिप्रिय जनपद में उद्योग धंधा, शिक्षण संस्थायें आदि स्थापित की जाएं। धरना में राजमल जैन वरया, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुंदेला, विनोद साहू, मनोज साहू, लालाराम यादव, श्याम परिहार, पंचमलाल, शाकिर खान, अमित साहू, पंकज रैकवार, राहुल जैन उपस्थित रहे।