फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर एक की मौत, एक आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा झुलसा
विज्ञापन


ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत कुलुआ गांव में हाईटेंशन तार टूट कर गिर जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवक को बचाने गया वृद्घ झुलस गया।
जानकारी के अनुसार सागर जिला के बंडा थानांतर्गत भरतपुर गांव निवासी अनाड़ी पुत्र विश्वनाथ नाराहट थानांतर्गत कुलुआ गांव निवासी संतोष पुत्र रघुवीर के यहां रहकर मजदूरी करता है। गांव के पास खेत पर बने नलकूप पर वह रहकर खेती-किसानी का काम करता था और पास में ही बने घर में संतोष का परिवार रहता है। रविवार की रात सवा दो बजे नलकूप के लिए आए कनेक्शन का तार अचानक टूट कर गिर गया। वहीं, पर खड़ी बाइक को हटाने पहुंचा अनाड़ी हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। इसी दौरान उसे बचाने पहुंचे संतोष ने जब बांस से तार हटाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। अचानक लाइट चली जाने के कारण संतोष की जान बच गई। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को विरधा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने अनाड़ी को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष को झुलस जाने के कारण अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अनाड़ी अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें