ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में लॉकडाउन का उल्लंघन कर जुआ खेलते ग्राम मुहारा निवासी आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जखौरा थाने में तैनात एसआई दिलीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते ग्राम कल्यानपुरा में ग्राम मुहारा निवासी भगवानदास पुत्र अजुद्दी अहिरवार समेत आठ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए जुआ खेलते पकड़े गए। उनके पास से मालफड़ के रुप में 6500 रुपये एवं तलाशी में 3500 रुपये बरामद हुए। इसमें तीन लोग मौके से भाग गए।