जिले के 75 सौ किसानों को फसल बीमा नहीं मिलेगा। दरअसल, इन किसानों का फसल बीमा का पैैसा बैंकों ने तो काट लिया है, लेकिन किसानों के डाटा को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इस कारण किसानों को यह लाभ नहीं मिल सकेगा। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने पर फसल बीमा का लाभ मिल जाता है। जिले के ड़ेढ़ लाख किसानों का फसल बीमा है, लेकिन बैंक की गलतियों के कारण 75 सौ किसानों का डाटा पोटर्ल पर अपलोड नहीं हो सका है। ऐसे में यह किसान फसल बीमा के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इन किसानों को अब कोई लाभ नहीं मिलेगा। शेष किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा।