फसल का मुआवजा मांगा
ललितपुर। तहसील महरौनी के ब्लॉक बार अंतर्गत बुरौगांव निवासी किसान सूका कुशवाहा ने डीएम को ज्ञापन देकर खेत से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी गेहूं की फसल में आग से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा है। ज्ञापन में बताया कि बिजली के तारों से निकली चिंगारी से उसके ढाई एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। मौके की जांच कराकर उसे फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।