फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जोश में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जोश में लोग
विज्ञापन

पुलवारा। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना की पाकिस्तान के अंदर की गई कार्रवाई से कस्बा बार स्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वायु सेना के इस कदम से उत्साहित युवाओं ने कस्बे में कई जगहों पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। लोगों द्वारा बस स्टैंड से लेकर गांधी चौराहा आदि प्रमुख जगहों पर आतिशबाजी की गई और पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए गए। इस कार्रवाई के बाद कस्बे के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने जश्न मनाया। मिठाई बांटकर खुशी प्रकट की। मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों को पाकिस्तान के विरुद्ध हुई इस कार्रवाई की जानकारी मिली, लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और जश्न मनाने लगे। लोगों ने कहा कि जिसका इंतजार था, वह दिन आ गया है। हमले के दौरान आतंकी कैंप ध्वस्त किए गए हैं। वायु सेना के इस कदम से सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने का अनुमान है। लोगों ने एक स्वर में कहा कि आतंकवादियों व आतंकी कैंपों को पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें