फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में मानव अधिकारों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में मानव अधिकारों के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन

ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन शिविरार्थियों ने जलस्रोतों के आसपास सफाई कर गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति जानकारी देकर बचाव के उपाय बताए गए। शनिवार को एनएसएस के शिविरार्थियों में प्रथम व द्वितीय इकाई ने इंदिरा बस्ती रामनगर व कांशीराम कालोनी में जल स्रोतों के पास साफ-सफाई की। साथ ही फैली गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। जिसमें बताया कि गंदा पानी रुकने से तमाम बीमारियां फैलती है। इससे मलेरिया होने की संभावना होती है। इसके अलावा संक्रामक रोग फैल सकते हैं। इससे बचने के लिए आसपास में पानी का ठहराव न होने दें। इकाई के छात्रों ने तालाब के आस पास भी सफाई अभियान चलाया और झाड़ियों को साफ किया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने मानव अधिकारों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य जेपी सिंह ने शिविरार्थियों के कार्यों की प्रशंसा कर भविष्य में भी समाज में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अर्चना सूरौठिया, डॉ. डीके साहू, अनुराधा, डॉ. रीतेश खरे, बलबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें