फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कानून व्यवस्थाएं सुधार में हुई फैल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सरकार हर मोर्चे पर विफल: आप
विज्ञापन

ललितपुर। प्रदेश में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहीं हिंसात्मक घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें बताया कि प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है। जिससे अतिशीघ्र से कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए निर्देशित किया जाए। इसके साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं में दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए व कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों ही आगरा जिले की छात्रा संजली पर पैट्रोल छिड़ककर आग लगाकर हत्या कर दी है। ऐसी घटनाएं प्रदेश में कई हो रहीं हैं। लेकिन सरकार द्वारा तत्काल कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। जिस पर आम आदमी पार्टी ने विरोध करते हुए प्रदेश सरकार इस प्रकर की घटनाओं को रोकने में असमर्थ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था फैल है। प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामले की सुनवाई तत्काल फास्ट ट्रेक में की जाए। दोषियों को तीन माह में सजा दिलाई जाए। सरकार ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आगरा की संजली हत्या कांड की सीबीआई जांच हो। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., संजय दीक्षित, बृजबिहारी उपाध्याय, आरिफ खान, हजारीलाल आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें