फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन बोधगया बिहार में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने के लिए कहा गया। इस दौरान दो अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंडिल मार्च बीएसए कार्यालय से घंटाघर तक निकालने का निर्णय लिया गया। संगठन की मंत्री शकुंतला कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भारी अनियमितता बरती जा रही है, जिसके खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में काशीनाथ नायक, अनिल त्रिपाठी, अरुण निरंजन, दिलीप राजपूत, मनीष जैन, परशुराम निरंजन, इन्दर सिंह पटेल, लखनलाल सेन, प्रशांत राजपूत, राजीव गुप्ता, शक्ति सिंह, रामरक्षपाल सिंह, शेलेष सोनी, भैरो यादव, विश्वनाथ चतुर्वेदी, रामकुमार निरंजन, सतेंद्र जैन, मनीष खरे, नीलम ताम्रकार, संतोष सिद्दीकी, अन्तरिक्ष कुशवाहा, गौरी शंकर सेन, विनय ताम्रकार आदि उपस्थित रहे। संचालन शकुंतला कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें