फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लेगें बिजली विभाग के जन सुविधा केंद्र कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज लेंगे बिजली विभाग के जन सुविधा केंद्र कैंप
विज्ञापन

ललितपुुर। बुधवार चार जुलाई को ग्रामीण इलाकों में बिजली के त्रुटिपूर्ण बिलों के संशोधन, विद्युत बिलों के भुगतान, बकाएदारों के प्रभारी संयोजन विच्छेदन व वसूली, नए संयोजन निर्गत किए जाने और अनमीटर्ड संयोजनों पर मीटर स्थापित किए जाने ग्रामीण इलाकों में जन सुविधा केंद्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। वितरण उपखंड चतुर्थ ताबलेहट द्वारा कस्बा बार में गायत्री मेला ग्राउंड के पास और एक्टिव रानी लक्ष्मीबाई ग्रामीण बैंक के पास आयोजित किया जाएगा। विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय ललितपुर द्वारा कस्बा बिरधा में रविंद्र सिंह किसान इंटर कॉलेज के सामने व ग्राम रजवारा में अजय तिवारी मैन रोड पर आयोजित किया जाएगा। विद्युत वितरण उपखंड तृतीय महरौनी द्वारा ग्राम साढ़ूमल में मुकेश कुमार व ग्राम कैलगुवां में बृजेंद्र कुमार के घर के पास आयोजित किया जाएगा। इन कैंप की निगरानी रखने के लिए डिस्कॉम द्वारा शैलेंद्र कुमार अधीक्षण अभियंता बांदा के नोडल अधिकारी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें