नए सिरे से उचित दर विक्रेता का चयन
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सहमंत्री भगवान सिंह बुंदेला ने प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत आलापुर ब्लाक जखौरा के उचित दर विक्रेता का चयन नए सिरे से करने की मांग की है। इसमें कहा गया कि ग्रामीणों ने उचित दर विक्रेता द्वारा किए जा रहे वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया और कार्डधारकों को नदनवारा की दुकान से संबद्ध कर दिया, जिससे आलापुर के लोगों को राशन लेने में दिक्कत होती है।