फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली त्यौहार के लिए बदला नमाज का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
होली त्योहार के लिए बदला नमाज का समय
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को होली का त्योहार होने की वजह से मुस्लिम समुदाय में नमाज के समय में परिवर्तन करके हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का परिचय दिया है। सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार के दिन होली का त्यौहार होने की वजह से विभिन्न जनपदों में जुुमे की नमाज का समय विभिन्न मस्जिद कमेटियों के जरिए बदला गया है। ललितपुर जनपद में भाईचारा को दृष्टिगत रखते हुए, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में भी मस्जिदों में नमाज का समय बदलने की अपील की है, जिसे देखते हुए हजरत बाबा सदनशाह कमेटी व जामा मस्जिद इन्तजामिया कमेटी ने नमाज के निर्धारित समय में 30 मिनट का परिवर्तन किया है अर्थात जामा मस्जिद में जुमे की नमाज 1.30 बजे के स्थान पर दो बजे व सदनशाह मस्जिद में 1.45 बजे के स्थान पर दोपहर 2.15 बजे पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें