उर्द, मूंग की खरीद कराने की मांग
ललितपुर। अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में किसानों ने बृहस्पतिवार को डीएम को एक ज्ञापन देकर उर्द, मूंग की खरीद शुरु कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि जिले के किसान अपने खतों से उर्द व मूंग की फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। पीसीएफ के बिक्री केंद्रों पर कोई भी खरीद नहीं की जा रही है। किसान अपनी-अपनी उर्द की उपज को बेचने के लिए करीब 15 दिनों से अमरपुर मंडी स्थल पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को भी लगभग 15 ट्रैक्टर लिए किसान यहां अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इनकी खरीद न होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। रबी की फसल की खेती के चलते सिंचाई व खाद फसल का नुकसान भी हो रहा है। किसानों ने डीएम से अनुरोध किया कि किसानों की उर्द व मूंग की उपज की बिक्री के लिए पीसीएफ क्रय केंद्र शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन देने के समय महासभा के प्रदेश महामंत्री गंदर्भ सिंह लोधी, जगदीश सिंह, रोड़ा, शंकर दयाल कल्यानपुरा, बैजनाथ डुलावन, अशोक, बृजेंद्र, जयराम, जमुना प्रसाद, रघुवीर सहाय, अक्षय मिश्रा, कमल सिंह, पुष्पेंद्र, मनीराम, भागचंद उपस्थित रहे।