फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों का भ्रमण कर परखी योजनाओं की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यक्रम के राज्य परियोजना कार्यालय में कार्यरत अधिकारी राजेश कुमार मिश्र कंसलटेंट ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत ग्राम दैलवारा और मैलवारा में संचालित राजकीय हाई स्कूल में निरीक्षण व विभिन्न योजनाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान कंसलटेंट ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उन्नति प्रशिक्षण योजना के तहत माध्यमिक राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेजों में पढ़ने वाले जो बच्चे अंग्रेजी, गणित व विज्ञान इन तीन मूल विषयों में काफी पीछे है। ऐसे हर विद्यालय के बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित निजी संस्था द्वारा विशेष शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा उपचारात्मक प्रशिक्षण योजना भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें