वन विभाग कार्यालय में पनपने नहीं देंगे भ्रष्टाचार
ललितपुर। नवांगुतक डीएफओ गोविंद शरण ने एक मुलाकात में कहा कि कार्यालय में भ्रष्टाचार पनपने नहीं दिया जाएगा। जहां भी कमियां पाई जाएगी, वहां पर कार्रवाई की जाएगी। जड़ी बूटी के अवैध भंडारण पर उन्होंने कहा कि पुख्ता सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई होगी। ग्राम धौर्रा में जड़ी बूटी के भंडारण की शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। इस संबंध में वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश ललितपुर रेंजर गणेश प्रसाद शुक्ला को दिए गए हैं। जनपद मुख्यालय पर रेंज स्तर के कैंप कार्यालय नहीं चलने दिए जाएंगे। हफ्ता पंद्रह दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएगी। उन्होंने कार्यालय के कामकाज को समझने के लिए कुछ समय देने की बात कही है।