संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उपभाेक्ता फोरम में 711 वाद लंबित हैं, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक वाद बीमा कंपनी से जुड़े हैं। वहीं, विद्युत विभाग के 30 प्रतिशत, बैंक संबंधी वाद करीब दस प्रतिशत व अन्य खरीदारी संबंधी वाद हैं।
फोरम में तीन माह से कम समय के 31 वाद लंबित हैं, तो तीन माह से अधिक समय के 37 व छह माह से अधिक समय के 79 लंबित हैं। एक वर्ष से अधिक के 564 मामले लंबित हैं। इनमें से अधिकांश मामले बीमा कंपनी के लंबित हैं। ग्राहकों को प्रलोभन देने के बाद क्लेम की धनराशि में हीलाहवाली करने पर लोगों ने फोरम की शरण ली है। ऐसे 350 से ऊपर मामले हैं। विद्युत बिल में गड़बड़ी व नोटिस के मामलों के अलावा बैंकों व चिटफंड कंपनियों में जमा धनराशि के वापसी न मिलने पर वाद दायर किए गए हैं।