फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंबावाय में 70 हेक्टेअर जमीन बेनामी, ढूंढ़े नहीं मिल रहे स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
पता लगाने के लिए बीडा प्रशासन ने गठित की टीम, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया जारी है। लेकिन, ग्राम अंबावाय में 70 हेक्टेअर जमीन ऐसी सामने आई है, जिसके 100 मालिकों का पता नहीं चल पा रहा है। इन हालातों में प्रथम दृष्टया इन जमीनों को बेनामी संपत्ति माना जा रहा है। भूस्वामियों का पता लगाने के लिए बीडा की ओर से एक टीम का गठन कर दिया गया है।



नोएडा की तर्ज पर झांसी में बसाए जा रहे औद्योगिक शहर बीडा के लिए झांसी सदर तहसील के 33 गांवों में 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। जमीन लेने की प्रक्रिया आठ फरवरी को ग्राम सारमऊ से शुरू की गई थी। इसके बाद जमीन लेने की कार्रवाई ग्राम अंबावाय में शुरू हुई थी। लेकिन, चार माह गुजरने के बाद ग्राम अंबावाय में ऐसी 70 हेक्टेअर जमीन सामने आई है, जो 100 लोगों के नाम दर्ज है। लेकिन, इन भूस्वामियों का पता नहीं चल पा रहा है। जबकि, राजस्व विभाग लगातार इन भूस्वामियों को खोजने में जुटा है। इन जमीनों के बेनामी संपत्ति होने का भी शक जताया जा रहा है। हालांकि, अब इसकी जांच के लिए बीडा प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है, जो एक सप्ताह में पूरे मामले की रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000



तकरीबन चार माह से लगभग सत्तर हेक्टेअर जमीन के सौ मालिकों का पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में इन लोगों की जानकारी करने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ-बीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें