आशुतोष ने पाए 94 प्रतिशत अंक
महरौनी। विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इस बात को तहसील महरौनी के निवाड़ी गांव निवासी आशुतोष तिवारी पुत्र धर्मेंद्र तिवारी ने साबित कर दिया है। आशुतोष ने नवोदय विद्यालय दैलवारा में कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आशुतोष ने रसायन विज्ञान में 97, भौतिक विज्ञान में 95, जीव विज्ञान में 95, हिंदी में 94 और अंग्रेजी में 89 अंक समेत 500 में से 470 अंक प्राप्त किए। आशुतोष का कहना है कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।