विद्यालयों में पेयजल के लिए रखे जाएंगे घड़े
ललितपुर। गर्मी के मद्देनजर जिले में संचालित समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता/कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिट्टी के घड़े रखे जाएंगे। बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने सभी बीईओ से कहा कि विकासखंड में संचालित समस्त विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था के लिए 02-02 मिट्टी के घड़े विद्यालय में रखे जाने के लिए समस्त प्रधान अध्यापकों/प्रबंधक को निर्देशित किया जाए। यदि निरीक्षण के समय विद्यालय में मिट्टी के घड़े उपलब्ध नहीं पाये जाते हैं तो संबंधित के के विरुद्ध कार्रवाई होगी।