फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्नशिप में स्कूल आवंटन के नाम पर हो रही उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर्नशिप में स्कूल आवंटन के नाम पर किया जा रहा परेशान
विज्ञापन

ललितपुर। आदिनाथ कालेज ऑफ एजुकेशन के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने डायट प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर परेशान करने का आरोप लगाया। इसमें आरोप लगाते हुए बताया कि वह आदिनाथ कालेज ऑफ एजुुकेशन महर्रा के डीएलएड प्रशिक्षण बैच 17 के तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षु हैं। इंटर्नशिप में नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को मुख्यालय से 20 से 80 किलोमीटर दूर के विद्यालय आवंटित किए जा रहे हैं। कइयों के आवंटित विद्यालय मनमाने तरीके से परिवर्तित किए जा रहे हैं, जो उन्हें अधिकार नहीं हैं। स्कूल परिवर्तन का अधिकार केवल खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए को है। वहीं, निजी संस्थाओं को अपने प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप पर भेजने का अधिकार है। शिकायती पत्र पर नकुल देव निरंजन, तस्लीम रजा खान, शादाब अहमद आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें